आपकी खबरें न्यूज,
वाराणसी संवाददाता।
जंसा थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में बुधवार को देर रात एक छात्रा फांसी के फंदे पर लटक कर अपनी इह लीला समाप्त कर ली सूचना पर पहुंची पुलिस सव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी बताते चलें कि दिन दासपुर गांव निवासी लवकुश मोदनवाल की 14 वर्षीय पुत्री हर्षिता मोदनवाल बुधवार को देर शाम अपने भाई के साथ घर के कमरे में पढ़ाई कर रही थी किसी बात को लेकर दोनों भाई बहन के बीच कहा सुनी हो गई और मां ने दोनों को डाटा इसके बाद मृतका अपने कमरे में चली गई कुछ देर बाद परिजन जब खाना खाने के लिए उसे बुलाने गए तो देखा कि अंदर से दरवाजा बंद है दरवाजा तोड़कर परिजन जब अंदर घुसे तो देखा कि छात्रा फांसी के फंदे पर लटक रही थी उसे उतार कर जब हॉस्पिटल ले गए तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया डॉक्टर की सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज अग्रिम कार्रवाई में जुटी है।


