
आपकी खबरें न्यूज,
बिन्दकी/फतेहपुर संवाददाता।
बिन्दकी कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कुंवरपुर रोड में बिन्दकी कस्बा व दरबेशाबाद गांव के बीच रविवार भोर पहर लगभग 5:00 बजे गिट्टी लाद कर आगे आगे जा रहे डंपर के पीछे शकरकंद व टमाटर आदि लादकर जा रही डीसीएम गाड़ी अनियंत्रित होकर तेज रफ्तार से टकरा गई। दुर्घटना इतनी तेज थी कि डीसीएम चालक हनुमत कुमार यादव (33) वर्ष पुत्र राज नारायण यादव निवासी रामपुर मडूकी मंझनपुर जनपद कौशांबी डीसीएम गाड़ी के केबिन में दबकर बुरी तरह से फस गया। आसपास के लोगों ने तेज आवाज सुनी तो मौके पर पहुंचे। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची। जेसीबी बुलाकर डीसीएम के केबिन के लोहे के चद्दरो को फाड़कर घंटो कडी मशक्कत के बाद चालक हनुमत कुमार यादव को निकाला गया तब तक उसकी मौत हो गई थी। दुर्घटना की जानकारी पुलिस ने मृतक डीसीएम चालक हनुमत कुमार यादव के परिजनों को मोबाइल द्वारा दिया। इसके बाद मृतक के परिजनों में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि गिट्टी लदा डंपर बिन्दकी से फतेहपुर की ओर जा रहा था वहीं पीछे से शकरकंद व टमाटर आदि लादकर डीसीएम गाड़ी जा रही थी तभी तेज रफ्तार अनियंत्रित डीसीएम गाड़ी डंपर के पीछे जा टकराई और दुर्घटना हो गई जिसके चलते डीसीएम चालक की मौत हो गई वही पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव ग्रह भेजते हुए अग्रिम कार्यवाही मे जुट गयी।


