
आपकी खबरें न्यूज,
वाराणसी संवाददाता।
मिर्जामुराद डीसीपी गोमती जोन आकाश पटेल ने बुधवार की दोपहर में मिर्जामुराद थाने पहुंच औचक निरीक्षण किया।इस दौरान डीसीपी द्वारा थाना परिसर का भ्रमण कर स्वच्छता, शस्त्रों के रख-रखाव की स्थिति, लावारिस वाहनों एवं मालों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की गई तथा परिसर की स्वच्छता को उच्च स्तर पर बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गया। वही निरीक्षण के दौरान कार्यालय में रखे हुए रजिस्टरों अभिलेखों को सुव्यवस्थित रखने के लिए बोला गया साथ ही मालखाना, बंदीगृह, भोजनालय, आरक्षी आवास, बैरक, सीसीटीएनएस कक्ष एवं निर्माणाधीन भवन का भी विस्तार से निरीक्षण किया गया। महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए महिला आरक्षी को बोले कि प्रार्थना-पत्रों पर नियमित फीडबैक लेने व महिलाओं की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करे।थानों में मौजूद उपनिरीक्षकों के साथ गोष्ठी कर लंबित विवेचनाओं, प्राप्त प्रार्थना-पत्रों तथा उन पर की जा रही कार्रवाई की विस्तृत समीक्षा किये और आईजीआरएस पर गम्भीरता बरते का सलाह देते हुए निस्तारण हेतु बोले। डीसीपी आकाश पटेल द्वारा पुलिसकर्मियों के साथ मिर्जामुराद बाजार में गश्त किया गया और दुकानदारों एवं प्रतिष्ठान संचालको को अपने-अपने दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने हेतु जरूरी निर्देश दिया गया। वही सर्विस रोड पर अवैध रूप से खड़ी वाहनों के खिलाफ थाना प्रभारी मिर्जामुराद प्रमोद कुमार पांडेय को चालान करने हेतु आदेशित किये। इस दौरान मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय, खजुरी चौकी प्रभारी विवेकानंद द्विवेदी, कछवांरोड चौकी प्रभारी गणेश पटेल, करधना चौकी प्रभारी अजीत मिश्रा, एसएसआई अजय तिवारी, एसआई रामचन्द्र यादव, मधुसूदन त्रिपाठी, महेन्द्र सरोज, साबिर खान, अविनाश सिंह, कौशल किशोर, अनुजा गोस्वामी समेत समस्त पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
