
आपकी खबरें न्यूज,
वाराणसी संवाददाता।
अपराध और अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत रोहनिया थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के निर्देशन, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण तथा सहायक पुलिस आयुक्त रोहनिया के कुशल नेतृत्व में चलाए जा रहे “ऑपरेशन चक्रव्यूह” के दौरान पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान अख्तर पुत्र जब्बार निवासी वार्ड संख्या 03, गंगापुर, थाना रोहनिया, जनपद वाराणसी के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे काशी विद्यापीठ कॉलेज रोड, गंगापुर से दबोचा। उसके कब्जे से कुल 3.596 किलोग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया। प्रकरण में थाना रोहनिया पुलिस ने मु.अ.सं. 0357/2025, धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर अभियुक्त के खिलाफ अग्रेतर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। रोहनिया पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार पर बड़ी चोट मानी जा रही है।
