स्केल मॉकड्रिल का संयुक्त अभ्यास सम्पन्न

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
वाराणसी संवाददाता।

वाराणसी मंडल के संरक्षा विभाग एवं एनडीआरएफ की 9वीं बटालियन द्वारा गुरुवार को पटेरही स्टेशन यार्ड में फुल स्केल मॉकड्रिल का संयुक्त अभ्यास किया गया। दोपहर 1 बजे शुरू हुए इस अभ्यास में रेलवे, एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड, जिला प्रशासन, स्थानीय पुलिस तथा विभिन्न तकनीकी शाखाओं की टीमों ने सक्रिय रूप से हिस्सा लिया।
अभ्यास में वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति मॉकड्रिल के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक (आप) अशोक कुमार वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक आर.जे. चौधुरी, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी बलेन्द्र पाल, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर अनुभव पाठक, वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर यशवीर सिंह, मंडल विद्युत इंजीनियर (आप) नीतीश कुमार शुक्ला, मंडल विद्युत इंजीनियर (कोचिंग) दीपक यादव, स्टेशन निदेशक (बनारस) लवलेस राय समेत अनेक वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। एनडीआरएफ की ओर से कमांडेंट रणधीर कुमार तथा निरीक्षक सामान्य चेतन बहादुर के नेतृत्व में टीम ने राहत एवं बचाव कार्यों का प्रदर्शन किया।
ड्रिल का परिदृश्य और त्वरित कार्रवाई।
दोपहर 12:44 बजे नियंत्रण कक्ष से सूचना प्रसारित की गई कि गाड़ी संख्या 00214 के पांचवें कोच (03167/C-3AC) के पटेरही यार्ड की लाइन संख्या 05 पर डिरेल होने और उसमें आग लगने की घटना हुई है। सूचना में 10 यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी दी गई।
सूचना मिलते ही ART, ARME, इंजीनियरिंग, संरक्षा व चिकित्सा विभागों की टीमों के साथ जिला प्रशासन, एनडीआरएफ, फायर ब्रिगेड और पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गईं।
भारतीय रेलवे के दुर्घटना मैनुअल के अनुरूप सभी टीमों ने अपनी-अपनी भूमिका का निर्वहन किया।
अभ्यास के दौरान किए गए प्रमुख कार्य।
दुर्घटना की प्लॉटिंग एवं प्राथमिक सूचना का प्रसारण।
सायरन के माध्यम से जनसंचार।
मुख्य लाइन ब्लॉक होने पर गाड़ियों के मार्ग परिवर्तन, शॉर्ट टर्मिनेशन/ओरिजिनेशन की व्यवस्था
हेल्पलाइन नंबर जारी करना।
फायर ब्रिगेड, दुर्घटना राहत यान एवं चिकित्सा राहत यान का त्वरित घटनास्थल पर पहुचना।
तकनीकी संसाधनों की मदद से आग पर नियंत्रण।
अस्थायी कंट्रोल रूम की स्थापना।
आपातकालीन खिड़किया खोलकर, कटर व वेल्डिंग मशीन से फंसे यात्रियों को निकालना।
प्राथमिक उपचार प्रदान करना।
ट्रैक क्लियरेंस, कोच रिस्टोरेशन और सामान्य परिचालन बहाल करना।
दुर्घटना के कारणों की समीक्षा।
मॉकड्रिल रही पूर्णतः सफल
अभ्यास पूर्ण होने के बाद समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अपर मंडल रेल प्रबंधक (आप) अशोक कुमार वर्मा ने मॉकड्रिल को सफल बताते हुए सभी टीमों की सराहना की। उन्होंने कहा कि रेलवे एवं एनडीआरएफ टीम द्वारा किया गया यह संयुक्त अभ्यास रेल यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में सतर्कता और पेशेवर दक्षता का परिचायक है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि भविष्य में भी सभी विभाग समान तत्परता और समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

error: Content is protected !!