सड़क हादसा-पत्नी की मौत, पति गंभीर रूप से घायल

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।

हुसैनगंज कस्बा निवासी संतोष गुप्ता अपनी पत्नी आशा देवी के साथ शादी समारोह में शामिल होने कानपुर जा रहे थे। बताया जाता है कि जैसे ही उनका वाहन आरटीओ ऑफिस के पास पहुंचा, अचानक हुआ सड़क हादसा उनकी जिंदगी में बड़ा दर्द बनकर आया। हादसे में संतोष गुप्ता की पत्नी आशा देवी (45 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि संतोष गुप्ता (48 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन रो-रोकर बेहाल हो उठे। मृतका आशा देवी के दो पुत्र हैं-बड़ा बेटा निखिल गुप्ता, जिसकी शादी हो चुकी है, और छोटा बेटा अखिल गुप्ता। संतोष गुप्ता अपने बेटे के साथ पीसीपी इंटर कॉलेज के पास चाट की दुकान लगाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!