18 लोगों से लाखों की ठगी, पाँच नामजद, मुकदमा दर्ज

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
जौनपुर वाराणसी संवाददाता।

लखनपुर चौराहा स्थित एमएस अर्थ एसोसिएट नाम के दफ्तर में नौकरी दिलाने के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। मऊ जिले के दोहरीघाट क्षेत्र की रूबी पुत्री सिंकू सहित 18 लोगों ने पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उनसे आरएचआई कम्पनी में नौकरी दिलाने के नाम पर 27-27 हजार रुपये लिए गए। साथ ही दो-दो लोगों को जोड़ने की शर्त भी रखी गई थी और प्रतिमाह 15 हजार रुपये वेतन देने का लालच दिया गया था पीड़ितों के अनुसार, शर्तें पूरी करने के बावजूद किसी को वेतन नहीं मिला। जब वे लोग पैसा और वेतन मांगने लखनपुर स्थित दफ्तर पहुँचे, तो वहाँ मौजूद पंकज, कंचन, सतनाम, संतोष और राहुल राजभर ने गाली-गलौच कर भगा दिया और कहा “पैसा नहीं मिलेगा, जो करना हो कर लो।” शिकायत मिलने पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लाइनबाजार थाने की पुलिस ने उपरोक्त पाँचों आरोपितों के विरुद्ध धोखाधड़ी, विश्वासघात सहित विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष सतीश सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर दिया गया है तथा मामले की विवेचना उपनिरीक्षक कृष्णानंद यादव को सौंपी गई है। पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की तैयारी है।

error: Content is protected !!