
आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।
रिकॉर्ड रूम से लेकर असलहों तक-सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के दिए निर्देश।
सदर क्षेत्राधिकारी गौरव शर्मा ने गुरुवार, 27 नवंबर को हुसैनगंज थाना पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाने में कई कमियां सामने आईं, जिन पर सीओ ने नाराज़गी व्यक्त करते हुए तत्काल सुधार के निर्देश दिए।
सीओ शर्मा ने रिकॉर्ड रूम, असलहों के रखरखाव, भोजनालय और थाने की समग्र व्यवस्थाओं का बारीकी से मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, फाइलों के व्यवस्थित प्रबंधन और शस्त्रों की सुरक्षित देखरेख पर विशेष जोर दिया। उन्होंने थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पांडेय को निर्देशित किया कि थाने में आने वाली जनता की समस्याओं का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को व्यवहार में सुधार और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष आलोक कुमार पांडेय सहित थाने के अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

