
आपकी खबरें न्यूज,
फतेहपुर संवाददाता।
खागा विधानसभा क्षेत्र में SIR गहन पुनरीक्षण समीक्षा के तहत मतदाता जागरूकता अभियान लगातार रफ्तार पकड़ रहा है। मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और अद्यतन बनाने के उद्देश्य से चल रहे इस अभियान में समाजवादी पार्टी के सिपाहियों की सक्रिय भूमिका साफ दिखाई दे रही है। पूर्व डीआईजी एवं सपा के पूर्व प्रत्याशी रामतीर्थ परमहंस स्वयं क्षेत्र में पहुंचकर अभियान को प्रभावी बनाने में अहम योगदान दे रहे हैं। वह जनता को जागरूक करने के लिए लाउडस्पीकर के माध्यम से गली नुक्कड़ में जाकर वह मतदाता सूची संशोधन कार्य की निगरानी के साथ-साथ स्थानीय कार्यकर्ताओं को सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित कर रहे हैं। सपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता क्षेत्र में तैनात BLA (Booth Level Agent) और BLO (Booth Level Officer) से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं और उन्हें आवश्यक सहयोग, मार्गदर्शन व प्रोत्साहन प्रदान कर रहे हैं। लक्ष्य है कि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो और कोई भी पात्र मतदाता छूट न जाए। समाजवादी पार्टी ने स्पष्ट किया है कि पार्टी लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं को मजबूत बनाने के लिए पूरी तरह कटिबद्ध है और हर स्तर पर प्रशासनिक प्रक्रिया में सहयोग करती रहेगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बार SIR पुनरीक्षण अभियान पहले की तुलना में अधिक सशक्त और संगठित तरीके से चल रहा है, जिससे मतदाताओं में भी जागरूकता बढ़ी है।
