आपकी खबरें न्यूज,
वाराणसी संवाददाता।
त्योहारों के अवसर पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने एक और राहत भरी सौगात दी है। इसी क्रम में पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने लोकमान्य तिलक टर्मिनस–मऊ–लोकमान्य तिलक टर्मिनस के बीच द्वि–साप्ताहिक त्योहार विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया है। यह गाड़ी (संख्या 01123/01124) लोकमान्य तिलक टर्मिनस से 26 सितम्बर से 30 नवम्बर तक हर शुक्रवार और रविवार को तथा मऊ से 28 सितम्बर से 02 दिसम्बर तक हर रविवार और मंगलवार को कुल 20 फेरों के लिए चलाई जाएगी।
गाड़ी संख्या 01123 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–मऊ
यह विशेष गाड़ी 26 सितम्बर से 30 नवम्बर तक लोकमान्य तिलक टर्मिनस से शुक्रवार और रविवार को दोपहर 12.15 बजे रवाना होगी। यह गाड़ी ठाणे, कल्याण, इगतपुरी, नासिक रोड, जलगांव, भुसावल, खंडवा, इटारसी, भोपाल, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी जं., उरई, गोविंदपुरी, फतेहपुर, प्रयागराज जं., वाराणसी जं., जौनपुर, औंड़िहार होते हुए तीसरे दिन रात 00.35 बजे मऊ पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 01124 मऊ–लोकमान्य तिलक टर्मिनस
वापसी में यह गाड़ी 28 सितम्बर से 02 दिसम्बर तक मऊ से हर रविवार और मंगलवार को सुबह 05.50 बजे प्रस्थान करेगी। औंड़िहार, जौनपुर, वाराणसी जं., प्रयागराज जं., फतेहपुर, गोविंदपुरी, उरई, झांसी, भोपाल, इटारसी, खंडवा, भुसावल, जलगांव, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण, ठाणे होते हुए यह दूसरे दिन रात 22.20 बजे लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।
20 कोचों के साथ चलेगी स्पेशल
इस विशेष गाड़ी में कुल 20 कोच लगाए जाएंगे। इनमें शयनयान श्रेणी के 04, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 08, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 04, एस.एल.आर.डी. का 01 तथा जनरेटर ब्रेक यान का 01 कोच शामिल होगा।
