आरपीएफ ने कैंट स्टेशन पर चलाया सघन चेकिंग अभियान

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज।
वाराणसी संवाददाता।

रेलवे सुरक्षा बल वाराणसी एवं डॉग स्क्वाड के द्वारा रेलवे स्टेशन वाराणसी सर्कुलेटिंग एरिया , प्लेटफार्म एवं टिकट घर की सघन चेकिंग की गई। इस दौरान यात्रियों से चेन पुलिंग न करने तथा रेलवे सुरक्षा बल का सहयोग करने की अपील की गई, यात्रियों से अपील किया गया कि किसी भी अपरिचित व्यक्ति का लिया दिया ना खाएं ना पिए ताकि वह किसी जहर खुरानी का शिकार ना हो यदि यात्रा के दौरान कोई भी समस्या होती है तो 139 के माध्यम से तुरंत सूचना दें। CCTV कैमरे से लगातार निगरानी की जा रही हसहायक सुरक्षा आयुक्त वाराणसी बीपी सिंह के निर्देशन में आज दिनांक को स्टेशन सर्कुलेटिंग एरिया व प्लेटफार्म पर विशेष अभियान चलाकर नो पार्किंग करने के जुर्म में सर्कुलेटिंग एरिया से 07 ऑटो चालकों के खिलाफ रेलवे एक्ट की धारा 159 में मामला पंजीकृत किया गया।

error: Content is protected !!