जीआरपी पुलिस टीम ने शाहगंज जंक्शन से 43 किग्रा0 अवैध गांजा बरामद किया

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज
वाराणसी संवाददाता।

अपराध नियत्रंण के उद्देश्य से चलाये जा रहे सघन चेकिंग अभियान के तहत थानाध्यक्ष जीआरपी जौनपुर के निर्देशन में उ0नि0 राजीव कुमार सिंह हमराह पुलिस बल व आरपीएफ उ0नि0 जी0पी0 बहुगुणा मय हमराह पुलिस बल के सघन चेकिंग अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन शाहगंज जंक्शन के प्लेटफार्म सं0 06 पर ट्रेन नं0 15624 कामाख्या भगत की कोठी एक्सप्रेस के कोच बी-06 में लावारिश 04 अदद बण्डल मिला जिसे आसपास व आने जाने वाले यात्रियों से पूछताछ किया गया किन्तु किसी के द्वारा उक्त बण्डल के बारे में नहीं बताये जाने पर हमराही कर्म0गण से उक्त 04 लावारिश बण्डल को क्रमशः खोल कर चेक किया गया तो अवैध गांजा बरामद हुआ जिसका वजन लगभग 43 कि0ग्रा0 मिला जिन्हे कब्जा पुलिस में लेते हुये आवश्यक कार्यवाही की गई।

error: Content is protected !!