अपर मंडल रेल प्रबंधक एवं स्टेशन निदेशक ने सर्कुलेटिंग एरिया का किया निरिक्षण

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज
वाराणसी संवाददाता।

अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेश कुमार यादव एवं स्टेशन निदेशक अर्पित गुप्ता द्वारा वाराणसी जंक्शन का साप्ताहिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्लेटफॉर्म 1, सर्कुलेटिंग एरिया, प्रथम प्रवेश द्वार, डीलक्स टॉयलेट, टिकट घर, रेल कोच रेस्टोरेंट, नया पैदल पुल, प्लेटफॉर्म 4/5 और प्लेटफॉर्म 10/11, तृतीय प्रवेश द्वार तथा पावर हाउस का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पाई गई कमियों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए तथा यात्री सुविधा को और बेहतर बनाए जाने हेतु एडीआरएम द्वारा पर्यवेक्षकों को अविलंब कार्यवाही करने हेतु आदेश दिए गए।

इस दौरान अधिकारियों में मंडल यांत्रिक अभियंता दिवाकर वार्ष्णेय, सहायक मंडल अभियंता राजित राम, सहायक विद्युत अभियंता संकल्प उपाध्याय तथा अन्य पर्यवेक्षक मौजूद रहे।

error: Content is protected !!