नई सुबह एक उम्मीद संस्था का पौधरोपण अभियान, 1100 पौधे लगाने का लिया संकल्प

आपकी खबरे न्यूज़,
वाराणसी संवाददाता।

पर्यावरण संरक्षण एवं हरित विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नई सुबह एक उम्मीद सामाजिक संस्था द्वारा लगातार पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विरदोपुर वार्ड में क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें लाभकारी एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया।
अभियान के दौरान संस्था के सदस्यों ने स्थानीय नागरिकों को पौधों के संरक्षण तथा पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने का संदेश भी दिया। संस्था अध्यक्ष ममता ने बताया कि संस्था ने इस वर्ष 1100 पौधे लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लिया है। इसी उद्देश्य के तहत नगर के विभिन्न वार्डों में लगातार पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में पेड़ों की संख्या लगातार कम होती जा रही है, जिससे शुद्ध ऑक्सीजन की उपलब्धता प्रभावित हो रही है और पर्यावरण प्रदूषण तेजी से बढ़ रहा है। इन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए संस्था द्वारा ऑक्सीजन प्रदान करने वाले पौधों का रोपण विभिन्न पार्कों एवं सार्वजनिक स्थलों पर किया जा रहा है।
इस अवसर पर संस्था के संस्थापक विजय कुमार, सुमित बिंद, सूरज पाल, पीयूष यादव, धीरज साहनी, आकाश वर्मा, सागर बिंद, आकाश बिंद, मोहम्मद अनीश, राजेश, अमन, मंगलेश्वर प्रसाद सहित अन्य लोगों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

error: Content is protected !!