
आपकी खबरे न्यूज़,
चित्रकूट संवाददाता।
बहिलपुरवा के देवांगना के जंगल में युवती के साथ हुए गैंगरेप मामले में पुलिस ने तीनों अभियुक्तों को किया गिरफ्तार एक के पैर में लगी गोली तमंचा कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद।
चित्रकूट के बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के देवांगना घाटी के जंगल में हुई छात्रा के साथ गैंगरेप मामले में पुलिस ने रविवार की दोपहर 12:30 बजे खुलासा किया है पुलिस के अनुसार बीती 22 जुलाई को छात्रा अपने नाबालिक दोस्त के साथ बहिलपुरवा के देवांगना घाटी के जंगल में घूमने गई थी तभी तीन युवकों ने उन्हें डरा घमका का कर युवती के साथ गए उसके दोस्त को बंधक बनाकर बारी-बारी से युवती के साथ दुष्कर्म किया गया था पीड़िता की तहरीर के आधार पर एडीजी प्रयागराज जॉन द्वारा पुलिस अधीक्षक चित्रकूट को घटना के शीघ्र अनावरण के लिए निर्देश दिया गया था जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु पुलिस की कई टीमें लगाई गई थी जिस पर सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रानिक सर्विलांस की मदद से पुलिस टीम ने 50000 के इनामियां अभियुक्त जितेंद्र उर्फ भोले पुत्र देवराज पटेल निवासी कल्ला चौकी शिवरामपुर कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट को बीते शनिवार की शाम 5 बजे मुठभेड़ के दौरान भरतकूप के मड़फ़ा के जंगल से गिरफ्तार किया था जिसमें जितेंद्र के पैर में गोली लगी थी और एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ था पुलिस ने आरोपी के पास से एक तमंचा और दो कारतूस तथा एक बाइक बरामद किया था पुलिस टीमों द्वारा शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी जा रही थी इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त विवेक पटेल उर्फ सोनू पुत्र नरेश पटेल निवासी रैपुरवा माफी चौकी शिवरामपुर कोतवाली कर्वी और प्रवीण पटेल पुत्र शिवमूरत पटेल निवासी मानपुर चौकी शिवरामपुर कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया। बताया कि पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों के ऊपर 50-50 हजार का इनाम भी घोषित किया गया था।



