आपकी खबरें न्यूज,
वाराणसी संवाददाता।
देवांश शुक्ला ,वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेलवे सुरक्षा बल, लखनऊ मंडल, उत्तर रेलवे के द्वारा गठित AHTU टीम वाराणसी एवं प्रभारी निरीक्षक रेलवे सुरक्षा बल संदीप कुमार के सुपरविजन में सहायक ऑपरेशन धर्मेंद्र यादव कांस्टेबल निशा के द्वारा स्टेशन वाराणसी की चेकिंग की गई तो प्लेटफार्म संख्या- 01 पर 02 नाबालिक बच्चे मायूस अवस्था में अकेले मिले।
1- सचिन कुमार पुत्र स्वर्गीय राजेंद्र यादव उम्र 16 वर्ष निवासी जानकी बाजार थाना महुलीघाट सिरेमनपुर (बिहार)।
2- अर्जुन पुत्र धनंजय उम्र 10 वर्ष निवासी रेवतीपुर थाना सुवाहल जनपद गाजीपुर बताए। तथा तथा इसी क्रम में तीन नाबालिक बच्चियां भी प्लेटफार्म संख्या 01 पर मायूस अवस्था में दिखाई दी जिनमें दो घर से प्रताड़ित तथा एक स्कूल से आई थी जो गुस्से में भाग कर स्टेशन आ गई थी।
3- काजल कुमारी पुत्री भाई राम उम्र 14 वर्ष निवासी बभनपुरा थाना चौबेपुर वाराणसी।
4- खुशी साहू पुत्री भीमलाल उम्र 15 वर्ष निवासी बभनपुरा थाना चौबेपुर वाराणसी।
5- रूही गुप्ता पुत्री संजय कुमार गुप्ता उम्र 14 वर्ष निवासी महेसुआ जिला कैमूर (बिहार) बताईं।
जिनकी सुरक्षा को देखते हुए उन्हें रेस्क्यू कर चाइल्ड लाइन को सुपुर्द किया गया।
