
आपकी खबरें न्यूज
वाराणसी संवाददाता।
मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम का तीन दिवसीय काशी दौरा प्रस्तावित है, वह 10 सितंबर दोपहर बाद बनारस पहुंचेंगे और ताज होटल रात्रि विश्राम करेंगे और अगले दिन 11 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग ताज होटल में करेंगे द्विपक्षीय वार्ता, दोनों प्रधानमंत्री के बीच विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी। वार्ता के बाद दोनों प्रधानमंत्री विदेश मंत्रालय की तरफ से आयोजित लंच में शिरकत करेंगे, लंच के बाद प्रधानमंत्री मोदी दिल्ली लौट जाएंगे। वही मॉरीशस के प्रधानमंत्री शाम को विश्व प्रसिद्ध मां गंगा की आरती में शामिल होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से डिनर कार्यक्रम में भाग लेंगे। अगले दिन 12 सितंबर को बाबा विश्वनाथ के दर्शन पूजन करेंगे। फिर दिल्ली रवाना हो जाएंगे। दोनों प्रधानमंत्री की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने प्रोटोकॉल और सुरक्षा की तैयारीयां तेज कर दी है।