गणेश महोत्सव में हवन पूजन व कन्या भोज का हुआ आयोजन

Spread the love
गणेश पंडाल पर हवन करते भक्त व कन्या भोज करती कन्या

आपकी खबरें न्यूज
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।

हुसैनगंज कस्बा की पुरानी बाजार में गणेश महोत्सव कार्यक्रम का आज तेरहवें दिन भक्तों ने हवन पूजन कर कन्या भोज व भंडारे का आयोजन किया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद चखा। कन्या भोज के पश्चात कमेटी के सदस्यों द्वारा भंडारे का आयोजन हुआ और गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आना की धून की गूंज उठा पंडाल। इस मौके पर शिवम् गुप्ता, गोलू गुप्ता, गुड्डू, सुमित साहू, राहुल अग्रहरी, मनू गुप्ता, ऋषभ गुप्ता, आनन्द गुप्ता, सुनील गुप्ता, प्रभात गुप्ता, रोहित अग्रहरी, सुनील अग्रहरी सहित श्रद्धालु रहें।

error: Content is protected !!