मिनी पटाखा फैक्ट्री संचालक की इलाज के दौरान मौत

Spread the love
पटाखा फैक्ट्री का निरीक्षण करती पुलिस

आपकी खबरें न्यूज
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।

हुसैनगंज थाना क्षेत्र की 12 मील जमरावा गांव में बीते 24 अगस्त को मिनी पटाखा फैक्ट्री जोरदार धमाका में फैक्ट्री संचालक बिरेंद्र पासवान व उसकी पत्नी विमला जख्मी हो गए थे। चिकित्सक टीम ने विरेंद्र पासवान की पत्नी को मृत घोषित कर दिया था। तो वहीं बिरेंद्र पासवान का जिला अस्पताल से कानपुर हैलट रिफर कर दिया था, इलाज चल रहा था जहां आज पाचवें दिन बिरेंद्र पासवान ने सुबह लगभग 10:00 बजे अपनी अंतिम सांसे ली। पति पत्नी की मौत के बाद गांव में मातम सा छा गया। सूत्रों की माने तो बिरेंद्र पासवान के दो बेटे हैं। जो आइपीएस व आईएएस की तैयारी करने के लिए प्रयागराज में रहते थे। घटना की सूचना के बाद बेटे गांव आ गये थे।

error: Content is protected !!