गंगा में बढ़ते पानी ने बढ़ाई किसानों की मुश्किलें

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज
वाराणसी संवाददाता।

रामपुर की दलित बस्ती पानी से घिरी,लोगों ने राहत शिविर में ली शरण।
छितौना व जाल्हूपुर के निचले हिस्से में भी पहुंचा बाढ़ का पानी।

चिरईगांव।
गंगा नदी के जलस्तर में अचानक हुई वृद्धि ने ढाब सहित किनारे बसे अन्य गांवों के किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।हांलांकि ढाब के किनारे स्थित सोता में पानी अभी भी दोनों तटों तक ही सीमित है लेकिन नालों के माध्यम से निचले क्षेत्रो मे तेजी से फैल रहा है। बुधवार की शाम तक ढाब क्षेत्र में रामपुर की दलित बस्ती पानी से घिर गयी थी। ब्लाक के बीडीओ राजस्व कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और पानी से घिरे 8 परिवारों के कुल 50 सदस्यों को रामपुर प्राथमिक विद्यालय स्थित बाढ़ राहत शिविर में भेजा। प्रभावित लोगों को खाने पीने की सामग्री भी उपलब्ध करायी। नाले के रास्ते सोता के इस पार छितौना व जाल्हूपुर के निचले हिस्से में भी पानी भरना शुरू हो गया है। गांव के प्रभावित किसान लालजी यादव, सत्येन्द्र, चन्द्र शेखर, महेंद्र, राम अशीष, कमला, जयगोविंद आदि ने बताया कि पिछली बार बाढ़ हटने के बाद धान की फसलों में निकल रहे कल्ले भी इस बार चौपट हो जायेंगे।
पशु चिकित्साधिकारी डा. आर ए चौधरी ने बुधवार की शाम कर्मचारियों की टीम के साथ ढाब का निरीक्षण किया। प्रभावित लोगों को गंगा नदी व सोता के किनारे नहीं जाने की सलाह देते हुए ग्रामीणों से किसी भी घटना की सूचना उपलब्ध कराने को कहा।

error: Content is protected !!