
आपकी खबरें न्यूज
वाराणसी संवाददाता।
भेलूपुर थाना क्षेत्र के शिवाला के रहने वाले सोनू कुमार और कुंदन कुमार मोटर वोट बनाने के लिए सराय मोहना सारनाथ के रहने वाले शतन कुमार और रतन कुमार को वर्ष 2024 में 3 लाख 80 हजार रुपए दिया था। टोटल मोटर बोट 640000 में बनाने के लिए और रतन कुमार और सत्यम से बात हुई थी। पैसा लेने के बाद आरोपी मोटर वोट बनाने का काम ही नहीं शुरू किया। पैसा लेने के बाद 3 महीने के भीतर मोटर बोट बना कर देने का लिखा पढ़ी के साथ हुआ था। भेलूपुर पुलिस में न्यायिक मजिस्ट्रेट के निर्देश पर पीड़िता सोनू कुमार कुंदन कुमार की शिकायत पर आरोपी सराय मोहना सारनाथ के रहने वाले रतन कुमार शतन कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी जालसाजी करने का मुकदमा भेलूपुर थाना में दर्ज किया गया।
