
आपकी खबरें न्यूज
वाराणसी संवाददाता।
भेलुपुर थाना क्षेत्र के तुलसीपुर मोतीझील महमूरगंज इलाके में रहने वाले झूलेलाल सोनकर की तहरीर पर उनके और उनके भतीजी के साथ गाली गलौज मारपीट करने के मामले में क्षेत्र के रहने वाले बीरू यादव, बजरंगी यादव, विक्की यादव, सरोज यादव के खिलाफ पुलिस केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। पीड़िता का आरोप है कि शनिवार की रात 10 बजे के करीब उनकी भतीजी काम कर रही थी। इस बीच आरोपी पहुंच कर गाली गलौज करते हुए बगल में रखी हुई लोहे की रॉड से वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिये। हमलावरों के खिलाफ पुलिस मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने में लगी है।
