सड़क हादसा, मामा-भांजी गंभीर रूप से घायल

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज
फतेहपुर संवाददाता।

बांदा-टाटा हाईवे पर शाह चौकी, गाजीपुर थाना क्षेत्र के महामतपुर मोड़ के पास सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप ने मोटरसाइकिल सवार मामा-भांजी को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, जिंदपुर, ललौली निवासी विमल कुमार (40) अपनी भांजी माही (6) को रायबरेली के भीटी गांव छोड़ने जा रहे थे। माही रक्षाबंधन पर अपने मामा के घर आई थी और उन्हें राखी बांधने के बाद लौट रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पिकअप चालक ने घायलों को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुँची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक व पिकअप को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
ग्रामीणों ने बताया कि महामतपुर मोड़ पर आए दिन तेज रफ्तार वाहन दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं, लेकिन गति नियंत्रण के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है।

error: Content is protected !!