
आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बारहमील के आगे हुसैनगंज-डलमऊ रोड पर रविवार को हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

जानकारी के अनुसार अमर सिंह कछवाह पुत्र रामकिशोर सिंह निवासी ग्राम पंथुआ थाना राधानगर जनपद फतेहपुर अपनी पत्नी सुमन सिंह के साथ मोटरसाइकिल संख्या UP71BA7899 से रायबरेली से फतेहपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे बारहमील के पास पहुंचे, तभी आगे चल रहे ट्रेलर संख्या PB11DB8177 से पास लेते समय संतुलन बिगड़ गया। इस दौरान बाइक पर बैठी सुमन सिंह नीचे गिर गईं और ट्रक के पहिये के नीचे आ जाने से उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
सूचना मिलते ही हुसैनगंज थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस भिजवा दिया है।
पुलिस द्वारा आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

