नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने व दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।

हुसैनगंज पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने एवं उसके साथ दुष्कर्म करने के मामले में वांछित आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक 24 अप्रैल 2026 को ग्राम पछिली मजरे भलेवा निवासी एक महिला ने हुसैनगंज थाने में तहरीर देकर बताया था कि उसकी लगभग 17 वर्षीय पुत्री को एक युवक बहला-फुसलाकर घर से ले गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा संख्या 75/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
जांच के दौरान पीड़िता के बयान दर्ज किए गए, जिसमें आरोपी द्वारा उसे अपने घर ले जाकर शारीरिक संबंध बनाने की बात सामने आई। इसके बाद मुकदमे में धारा 64(1) बीएनएस तथा 3/4 पॉक्सो एक्ट की बढ़ोतरी की गई।
थाना प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी पुनीत उर्फ राजकुमार पुत्र विश्वनाथ चौहान निवासी सातनपुर थाना लालगंज जनपद रायबरेली (उम्र लगभग 21 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि महिला एवं बालिकाओं से संबंधित अपराधों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

error: Content is protected !!