
आपकी खबरें न्यूज,
असोथर फतेहपुर संवाददाता।
प्रतिभा किसी पहचान की मोहताज नहीं होती। नगर पंचायत असोथर की होनहार छात्रा दिव्यांशी सिंह ने सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा में 91.89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही घर में खुशी का माहौल छा गया और शुभकामनाएं देने वालों का तांता लग गया।
नगर पंचायत असोथर के वार्ड नंबर-15 निवासी एवं भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह की भतीजी दिव्यांशी सिंह की सफलता पर परिजनों में खासा उत्साह देखा गया। माता माया सिंह एवं पिता शिवप्रताप सिंह ने बेटी को फूल-माला पहनाकर मिठाई खिलाई और उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।
दिव्यांशी रायबरेली स्थित न्यू स्टैंडर्ड बालिका विद्यालय की छात्रा हैं और शुरू से ही पढ़ाई में मेधावी रही हैं। इससे पूर्व हाईस्कूल परीक्षा में भी उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया था। इंटरमीडिएट परीक्षा में 91.89 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उन्होंने सफलता की नई मिसाल कायम की है।
विद्यालय परिवार ने छात्रा की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए सम्मानित किया। परिजनों के अनुसार दिव्यांशी का लक्ष्य भविष्य में देश सेवा करना तथा समाज के लिए बेहतर कार्य करना है।
दिव्यांशी की सफलता से असोथर क्षेत्र के छात्र-छात्राओं में नया उत्साह देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण बताया

