आपकी खबरें न्यूज।
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के औंढेरा गांव एक 30 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। जहरीला पदार्थ खाने के बाद महिला को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे कानपुर रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार औंढेरा गांव निवासी विजय कुमार की पत्नी नीलम देवी ने मंगलवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए अस्पताल ले गए। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने हालत नाजुक देखते हुए कानपुर के लिए रेफर कर दिया। कानपुर ले जाते समय रास्ते में ही नीलम देवी ने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के पति विजय कुमार ने अपने ही भतीजे अमित पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी पत्नी और आरोपी के बीच पिछले एक वर्ष से अवैध संबंध थे, जिसको लेकर परिवार में विवाद चलता रहता था।
पति का आरोप है कि मंगलवार को कहासुनी के दौरान आरोपी अमित ने नीलम के साथ मारपीट की और जबरन जहरीला पदार्थ खिला दिया, जिसके बाद वह मौके से फरार हो गया।
पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

