आपकी खबरें न्यूज,
मिर्जामुराद वाराणसी संवाददाता।
गौर गांव स्थित स्व. वंशनरायण सिह महिला महाविद्यालय की छात्रा नंदनी सेन ने पंजाब में फहराया परचम। जानकारी के अनुसार डांस स्पोर्ट कौंसिल ऑफ़ इंडिया, डांस स्पोर्ट्स काउंसिल आफ पंजाब के द्वारा 2025 -26 के अंतर्गत दिनांक 3 व 4 जनवरी 2026 को पंजाब के जालंधर में आयोजित हुए 12th नेशनल सिंगिंग, इंस्ट्रूमेंटल, पेंटिंग, मॉडलिंग, डांस एंड स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2025-26 की प्रतियोगिता हुई जिसमें नंदनी सेन ने अंडर-19 एबब में सेमी क्लासिकल एवं क्लासिकल डांस प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें सेमी क्लासिकल डांस में प्रथम स्थान व क्लासिकल डांस प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। इसके पूर्व भी नंदिनी सेन के द्वारा विभिन्न जगह शिमला, नैनीताल, मुरादाबाद, नेपाल में आयोजित डांस प्रतियोगिता में भाग लिया था। जिसमें प्रथम स्थान पाकर गोल्ड मेडल जीत चुकी है। नंदनी सेन की जीत पर स्व. वंशनरायण सिंह महिला महाविद्यालय के प्रबंधक संजीव सिंह गौतम ने खुशी जाहिर करते हुए कहा की विद्यालय की बी.ए तृतीय वर्ष की छात्रा ने अपने प्रदेश व गांव व विद्यालय का नाम रौशन किया है। जल्द ही छात्रा को विद्यालय में सम्मानित किया जायेगा।


