डिजिटल क्राप सर्वे के लिए कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
वाराणसी संवाददाता।

काशी विद्यापीठ डिजिटल क्राप सर्वे रबी के लिए लगाए गये कर्मियों का प्रशिक्षण स्थानीय ब्लाक मुख्यालय सभागार में सोमवार को आयोजित किया गया। इस दौरान प्रशिक्षणार्थियों को एग्रीस्टेक एप से खेत में आनलाइन सर्वे करने की विधि बताते हुए कहा गया कि डिजिटल क्राप सर्वे से कौन सी फसल कितने क्षेत्रफल में बोई गयी है उसका आकलन हो सकेगा। साथ ही प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड आदि योजनाओं में सहूलियत समेत सर्वे के कई लाभ भी बताए गये। इसके साथ ही फार्मर रजिस्ट्री अभियान के तहत प्रचार-वाहन को हरी झंडी दिखाकर ककरहिया गांव के लिए रवाना किया गया। प्रचार वाहन रोस्टरवार गांवों में जाकर किसानों को जागरूक करेगी। प्रशिक्षण लेने वालों में कृषिकर्मी, रोजगार सेवक, लेखपाल व पंचायत सहायक थे। इस दौरान विषय वस्तु विशेषज्ञ डा0 शिशुपाल, एडीओ कृषि बालकेश्वर पटेल, प्राविधिक सहायक राहुलराज, सिद्धेश्वर कुमार आदि थे।

error: Content is protected !!