
आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज, फतेहपुर संवाददाता।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र में पशु चोरी की घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के संजय चौहान पुत्र हरिश्चन्द्र, निवासी ग्राम सेमौरा थाना हुसैनगंज द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दी गई थी। वादी ने तहरीर में बताया कि पिलखिनी निवासी लखन लोनिया पुत्र राजू लोनिया तथा दो अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके घर के सामने बंधी एक बकरी व एक बकरे को चोरी कर मोटरसाइकिल संख्या UP71AV4802 से फरार हो गए। तहरीर के आधार पर हुसैनगंज थाना में मु0अ0सं0 353/2025 धारा 303(2) बीएनएस के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए हुसैनगंज पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास व सुरागरसी-पतारसी की गई। पुलिस टीम ने उपनिरीक्षक उदेशदत्त त्रिपाठी, उपनिरीक्षक मो0 शिब्तेन खान, हेड कांस्टेबल शिवशंकर एवं कांस्टेबल शिवानन्द पाठक के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए वांछित अभियुक्त लखन लोनिया पुत्र राजू लोनिया (25) निवासी पिलखिनी थाना हुसैनगंज को गिरफ्तार कर लिया। अभियुक्त के कब्जे से चोरी की गई एक बकरी व एक बकरा बरामद किया गया।
गिरफ्तारी के पश्चात मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने हेतु रवाना किया गया।


