साध्वी निरंजन ज्योति की पहल रंग लाई, कोराई बाईपास बनेगा सीसी रोड

Spread the love

आपकी खबरे न्यूज,
फतेहपुर संवाददाता।

पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार साध्वी निरंजन ज्योति ने आज दिनांक 18 दिसंबर 2025 को नई दिल्ली में भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर फतेहपुर जनपद के कोराई बाईपास मार्ग की बदहाल स्थिति का मुद्दा प्रमुखता से उठाया।
साध्वी निरंजन ज्योति ने मंत्री को अवगत कराया कि कोराई बाईपास पर रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण तो पूर्ण हो चुका है, लेकिन पुल के दोनों ओर की सड़कें अत्यंत जर्जर अवस्था में हैं। इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में मोरम व गिट्टी से लदे भारी वाहन गुजरते हैं, जिससे डामर सड़क बार-बार धंस जाती है और आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
उन्होंने जनहित को ध्यान में रखते हुए इस मार्ग पर सीसी (कंक्रीट) सड़क निर्माण की मांग रखी। मामले की गंभीरता को समझते हुए केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने तत्काल उत्तर प्रदेश से संबंधित कार्य देख रहे अधिकारियों को बुलाया और कोराई बाईपास को सीसी रोड में परिवर्तित करने का निर्देश दिया।
मंत्री गडकरी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बजट बढ़ाकर सड़क निर्माण की कार्ययोजना तैयार करें और मार्च 2026 तक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करें। इस निर्णय से क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर है और लंबे समय से चली आ रही समस्या के समाधान की उम्मीद जगी है।

error: Content is protected !!