कार्मिक विभाग में विद्युत विभाग को 7 विकेट से हराया

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
वाराणसी संवाददाता।

रेलवे स्टेडियम लहरतारा में चल रही वाराणसी मंडल अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में आज खेले गए चौथे लीग मैच में कार्मिक विभाग ने विद्युत लोको शेड को 7 विकेट से हराकर पूरे दो अंक प्राप्त किए।विद्युत लोको शेड की टीम 15.2 ओवर में 105 रन पर आउट हो गई। कार्मिक विभाग के भृगेन्द्र प्रताप सिंह ने घातक गेंदबाज़ी करते हुए 22 रन देकर 5 विकेट झटके और ‘मैन ऑफ द मैच’ बने। लक्ष्य का पीछा करते हुए कार्मिक विभाग ने 17.1 ओवर में 3 विकेट खोकर जीत दर्ज की। 02 दिसम्बर को पांचवा लीग मैच सिग्नल और विद्युत (टीआरडी) के बीच खेला जाएगा।

error: Content is protected !!