नोटिस सुनवाई एवं मानचित्र निस्तारण कैम्प का सफल का हुआ आयोजन

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
वाराणसी संवाददाता।

वाराणसी विकास प्राधिकरण के सभागार में उपाध्यक्ष महोदय की अध्यक्षता में “नोटिस सुनवाई एवं मानचित्र निस्तारण कैम्प” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। कैम्प का उद्देश्य भवन स्वामियों से प्राप्त मानचित्रों, नोटिसों तथा शमन से संबंधित प्रकरणों का त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना था।
उपाध्यक्ष महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी अनुभाग ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से प्राप्त मानचित्रों एवं प्रार्थना-पत्रों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। साथ ही यह भी स्पष्ट निर्देश दिए गए कि जिन मानचित्रों को तकनीकी कारणों अथवा नियमों के अनुपालन न होने के कारण अस्वीकृत किया गया है, उन पर संबंधित प्रवर्तन टीम द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।
कैम्प के दौरान विभिन्न अनुभागों द्वारा की गई प्रमुख कार्यवाहियाँ निम्नलिखित रहीं
कैम्प में कुल 101 प्रकरण सुनवाई हेतु प्रस्तुत हुए।
नियोजन अनुभाग द्वारा 15 प्रकरणों का निस्तारण किया गया।
27 प्रकरणों को अस्वीकृत / स्क्रूटनी हेतु सम्मनित किया गया।
मानचित्र एवं नोटिस से संबंधित सुनवाई में कुल 73 भवन स्वामी उपस्थित हुए।

इस व्यापक जनसुनवाई अभियान में नगर नियोजक प्रभात कुमार, सहायक नगर नियोजक सौरभ जोशी, पाँचों जोनों के जोनल अधिकारी, अवर अभियंता, लिपिकगण, तथा नियोजन, आवाप्ति, सीलिंग एवं विधि अनुभाग के समस्त कार्मिक उपस्थित रहे और सभी ने अपने-अपने स्तर से कार्यवाही को सुचारू रूप देकर कैम्प को सफल बनाया।
प्राधिकरण द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि मानचित्रों एवं नोटिसों के निस्तारण की प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ एवं त्वरित बनाया जाए। इसी क्रम में निर्णय लिया गया है कि हर बृहस्पतिवार को वाराणसी विकास प्राधिकरण सभागार में नियमित रूप से “नोटिस सुनवाई एवं मानचित्र निस्तारण कैम्प” का आयोजन किया जाएगा, जिससे भवन स्वामियों को एक ही स्थान पर पारदर्शी, सरल एवं समयबद्ध समाधान उपलब्ध हो सके तथा शहर के सुव्यवस्थित शहरी विकास को प्रोत्साहन मिल सके।

error: Content is protected !!