महिला यात्री की मदद के लिए रेलकर्मियों ने दिखाई तत्परता, गर्म दूध उपलब्ध कराकर जीता दिल

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
वाराणसी संवाददाता।

पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में सोमवार सुबह 19165 अहमदाबाद–दरभंगा साबरमती एक्सप्रेस में यात्रा कर रही एक महिला यात्री ने ‘रेल मदद’ ऐप के माध्यम से अपनी बच्ची के लिए गर्म दूध की मांग की। मामले की सूचना मिलते ही वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान के निर्देशन में कमर्शियल कंट्रोल ने तुरंत कार्रवाई की। आजमगढ़ स्टेशन के वाणिज्य अधीक्षक मिथलेश कुमार ने टिकट निरीक्षक राजीव कुमार को व्यवस्था करने के निर्देश दिए। ट्रेन के आजमगढ़ पहुंचने से पहले ही गर्म दूध उपलब्ध करा दिया गया। ट्रेन के स्टेशन पहुँचते ही राजीव कुमार ने महिला यात्री को दूध सौंपा। त्वरित सेवा से प्रभावित यात्री ने रेलवे प्रशासन और कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। रेलवे ने कहा कि यात्रियों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है और शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण 24 घंटे किया जा रहा है।

error: Content is protected !!