पुलिस मुठभेड़ में गौ तस्कर घायल,अवैध तमंचा व जिंदा कारतूस सहित स्कार्पिय, 06 राशि गोवंश बरामद

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
गाजीपुर वाराणसी संवाददाता।

अपराध एवम् अपराधियो के विरूध्द चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना बिरनो प्रभारी दौरान ए गश्त ग्राम ग्रीनफील्ड रमदोपुर मोड के पास मौजूद थे एक तेज रफ्तार संदिग्ध पिकअप व एक स्कॉर्पियो वाहन गोरखपुर वाराणसी हाईवे पर जंगीपुर की तरफ जाता हुआ दिखाई दिया पिकअप का पीछा कर रोकने का प्रयास किया गया तो पिकअप सवार द्वारा पिकअप तेजी से जंगीपुर की तरफ भगाने लगा थानाध्यक्ष बिरनो द्वारा जरिये दूरभाष थानाध्यक्ष जंगीपुर जो पूर्व से ही स्वाट टीम प्रभारी के साथ क्षेत्र मे भ्रमणशील थे को सूचना देते हुए संदिग्ध गाड़ी का पीछा किया गया। रसूलाबाद के पास खुद को घिरा देख पिकअप व स्कॉर्पियो सवारों द्वारा पुलिस टीम पर फायर करते हुए पिकअप व स्कॉर्पियो को पुनः मोड़ कर बिरनो के तरफ भागने लगे, देवकथिया मोड कच्चे रास्ते पर पुलिस टीम द्वारा घिरा देख पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से निशाना लगाकर बदमाशों द्वारा फायर किया जाने लगा, पुलिस टीम द्वारा आत्मराक्षार्थ में संतुलित फायरिंग की गयी तो तीन बदमाशों के पैरो में गोली लगने से वह घायल हो गए। जिसे तत्काल मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए जिला अस्पताल गाजीपुर उपचार हेतु भेजा गया व तीन बदमाश मय स्कॉर्पियो वाहन गिरफ्तार किये गये। पुलिस मुठभेड़ एवं बरामदगी के संबंध में थाना जंगीपुर पर अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

error: Content is protected !!