काशी तमिल संगमम: कोयम्बत्तूर–बनारस के लिए चलेगी विशेष ट्रेन

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
वाराणसी संवाददाता।

काशी तमिल संगमम में बढ़ती श्रद्धालु भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने कोयम्बत्तूर-बनारस-कोयम्बत्तूर विशेष ट्रेन (06013/06014) चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन 09 दिसंबर को कोयम्बत्तूर से तथा 15 दिसंबर को बनारस से संचालित होगी। जानकारी के अनुसार ट्रेन 06013 कोयम्बत्तूर से 9 दिसंबर की शाम 6 बजे रवाना होकर तीसरे दिन रात 23:15 बजे बनारस पहुँचेगी। वहीं ट्रेन 06014 बनारस से 15 दिसंबर को रात 11 बजे प्रस्थान कर चौथे दिन सुबह 08:30 बजे कोयम्बत्तूर पहुँचेगी। इस विशेष गाड़ी में कुल 20 कोच लगाए गए हैं, जिनमें 10 एसी थर्ड, 2 एसी इकोनॉमी, 6 स्लीपर, 1 जनरेटर–लगेज वैन और 1 LSLRD कोच शामिल है। रेलवे का कहना है कि यह सुविधा दक्षिण भारतीय श्रद्धालुओं को काशी पहुंचने में बड़ी राहत प्रदान करेगी।

error: Content is protected !!