
आपकी खबरें न्यूज।
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के कैथपुरवा गांव निवासी किसान फूलचंद मौर्य की रविवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि फूलचंद मौर्य रात करीब आठ बजे किसी कार्य से हुसैनगंज बाजार जा रहे थे। इसी दौरान अस्पताल मोड़ के पास फतेहपुर की तरह से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात डंपर ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में किसान की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद डंपर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के तीन पुत्र-सोनू (25), मोनू (23) और रिंकू (21) हैं। पिता की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पांडे ने बताया कि सड़क हादसे में किसान की मौत हुई है। शव को विच्छेदन गृह भेजा गया है तथा डंपर चालक की तलाश की जा रही है।
