पतंग उड़ाने के चक्कर में छत से गिरा छात्र, मौत

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।

पतंग उड़ाने के दौरान हुई एक दर्दनाक घटना में 13 वर्षीय छात्र की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, हुसैनगंज कस्बे के पुरानी बाजार में गुरुवार सुबह एक छात्र पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान संतुलन बिगड़ने से वह छत से नीचे गिर गया।
गंभीर अवस्था में परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हुसैनगंज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
हुसैनगंज थाना प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पांडे ने बताया कि मृतक की उम्र लगभग 13 वर्ष है। पंचनामा कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है और क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

error: Content is protected !!