थाना प्रभारी की अगुवाई में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम सफल

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।

हुसैनगंज कस्बे में महिला सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में 25 सितंबर को दुर्गा चौराहे की दुर्गा पंडाल में यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। महिला आरक्षियों ने पंडाल में मौजूद महिलाओं को महिला हेल्पलाइन 1076 के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह हेल्पलाइन 24 घंटे कार्यरत रहती है। महिलाएं किसी भी तरह की परेशानी उत्पीड़न या संकट की स्थिति में बिना किसी हिचक के इस नंबर पर कॉल कर सकती हैं।
हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज होते ही संबंधित विभाग को तुरंत कार्रवाई के लिए सूचित कर दिया जाता है। कार्यक्रम में एस आई सत्येंद्र सिंह, कांस्टेबल महेंद्र और अन्य पुलिसकर्मी भी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!