
आपकी खबरें न्यूज,
सोनभद्र/वाराणसी संवाददाता।
पुलिस मुठभेड़ में चोरी की घटना में संलिप्त 25 हजार रुपये के इनामी दो वांछित बदमाश पैर में गोली लगाने से हुए घायल। घायल बदमाशों के कब्जे से दो अवैध देशी तमंचा, दो जिंदा कारतूस व दो खोखा कारतूस बरामद हुआ। बताते चलें कि थाना रॉबर्ट्सगंज क्षेत्रान्तर्गत चोरी की घटना के सम्बन्ध में थाना रॉबर्ट्सगंज पर मुकदमा पंजीकृत किया गया था। उक्त घटना के क्रम में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के विशेष निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार के पर्यवेक्षण में एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि बदमाशों की एक गैंग किसी घटना का अंजाम देने के लिए चुर्क रेलवे स्टेशन के उत्तरी छोर पर रेलवे पटरी के पास मौजूद है। उक्त सूचना पर थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा टीम गठित कर मौके पर आकर घेराबंदी की गई, जिसमें पुलिस को देखते ही बदमाशों नें पुलिस बल पर फायरिंग कर दी। पुलिस बल द्वारा जवाबी कार्यवाही की गई,जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगने से घायल हो गए व तीन बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। घटनास्थल से दो अवैध देशी तमंचा,दो खोखा कारतूस व दो जिन्दा कारतूस के साथ पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। घायल बदमाश वीर सिंह पुत्र गब्बर सिंह निवासी बलार खेड़ी थाना आनगढ़ जनपद सागर मध्य प्रदेश (27) व आजाद सिंह पुत्र अंगुरिया सिंह निवासी विलायत कला थाना बड़वारा जनपद कटनी मध्य प्रदेश (35) को ईलाज हेतु जिला चिकित्सालय लाया गया जहाँ वह ईलाजरत है।
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा बदमाशों के ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। उक्त बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।



