औचक निरीक्षण में वीएचएनडी सत्र की व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।

जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने शनिवार को उपकेंद्र हुसैनगंज में आयोजित वीएचएनडी (ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवस) सत्र का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया और संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के समय 12 बच्चों का टीकाकरण किया जा चुका था, जबकि 15 बच्चों का टीकाकरण शेष पाया गया। बच्चों के ग्रोथ चार्ट अपडेट मिले। वहीं 6 गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण लंबित था, जबकि 4 महिलाओं का टीकाकरण एवं एएनसी चेकअप पूर्ण किया जा चुका था।
गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान बीपी, शुगर और यूरिन की जांच सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही थीं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि वीएचएनडी सत्र में आने वाली सभी महिलाओं और बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण पूरी संवेदनशीलता और गुणवत्ता के साथ सुनिश्चित किया जाए तथा सभी अनुमन्य स्वास्थ्य सुविधाएं समयबद्ध रूप से उपलब्ध कराई जाएं।
उन्होंने नियमित सुपरविजन बनाए रखने और किए जा रहे कार्यों की समय पर संबंधित पोर्टल पर फीडिंग सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर सुपरवाइजर प्रशांत भारती, एएनएम अनुपम चौधरी, आंगनबाड़ी कार्यकत्री मिथलेश कुमारी, आशा कार्यकर्ता माया देवी सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!