आपकी खबरें न्यूज,
वाराणसी संवाददाता।
चौबेपुर थाना क्षेत्र के बीकापुर गांव निवासी विरेन्द्र कुमार भारती का पुत्र अंशू कुमार की बीते बुधवार की देर रात में तालाब में गिरने से डूबकर मौत हो गयी। मृतक के पिता ने बताया कि वह मिर्गी का मरीज था व देर शाम शौच के लिए घर से बाहर गया था इसी बीच पोखरे में डूबने से उसकी मौत हो गयी। रात होने के चलते किसी को इस घटना की भनक तक नहीं लगी। गुरुवार को जब गांव के लोग बाहर निकले तो उसे मृत देख कर घर वालों को सूचना दी। मृतक दो भाइयों में बड़ा था।पिता खेती करते हैं। पुलिस को सूचना दिए बिना अन्तिम संस्कार कर दिया गया।


