ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो फोटोग्राफर गंभीर रूप से घायल, एक की इलाज के दौरान मौत

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
फतेहपुर संवाददाता।

थरियांव थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 के बाईपास पर ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मारते हुए निकल गया। जिससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया गया। जहां एक की हालत गंभीर देखते हुए कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया था। जिसकी देर शाम इलाज के दौरान मौत हो गई। आपको बताते चलें कि सदर कोतवाली क्षेत्र के टीचर्स कालोनी हरिहरगंज निवासी राम आसरे उर्फ अमित विश्वकर्मा पुत्र अशरफीलाल (34) वर्षीय अपने मित्र रामू उर्फ अजय विश्वकर्मा पुत्र सीताराम (39) राधा नगर थाना क्षेत्र के देवीगंज भिखारीपुर मोहल्ला के साथ एक ही बाइक पर सवार होकर टेकसारी गाँव एक शादी समारोह में फोटो खींचने जा रहे थे। जब उनकी बाइक थरियांव थानां क्षेत्र के नेशनल हाईवे 2 के बाईपास पर पहुंची तभी ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को इलाज के लिए एम्बुलेन्स से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर राम आसरे उर्फ अमित विश्वकर्मा को कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया था। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही घायल अजय का शहर के किसी प्राइवेट अस्पताल में इलाज उसके।परिजन इलाज करा रहे है।
मृतक के पिता अशर्फीलाल ने बताया कि 1 वर्ष पूर्व उनकी बहू का भी देहांत हो गया था जिसके दो बेटियां हैं बड़ी बेटी 5 वर्ष की है और दूसरी बेटी आठ माह की है अब इन बेटियों के सर से माता-पिता दोनों का हाथ ईश्वर ने हटा दिया है।

error: Content is protected !!