परिचालन विभाग ने कार्मिक विभाग को 6 विकेट हराया

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
वाराणसी संवाददाता।

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल की अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 का शुभारंभ आज लहरतारा स्थित रेलवे मिनी स्टेडियम में किया गया। मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन के निर्देशन में आयोजित इस प्रतियोगिता के उद्घाटन मैच में कार्मिक एवं परिचालन विभाग आमने-सामने थे।
उद्घाटन समारोह में अपर मंडल रेल प्रबंधक (आप) अशोक कुमार वर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा मैच की पहली गेंद पर बल्लेबाजी कर प्रतियोगिता का औपचारिक शुभारंभ किया। इस मौके पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी एवं मंडल क्रीड़ा अधिकारी बलेन्द्र पॉल, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर प्रथम रजत प्रिय सहित वरिष्ठ खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे। टॉस जीतकर परिचालन विभाग ने कार्मिक विभाग को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। कार्मिक विभाग ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 137 रन बनाए। टीम की ओर से वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 39 गेंदों पर 6 चौकों व 4 छक्कों की मदद से 69 रन बनाए। अमित कुमार ने 16 रन, जबकि सुनील एवं राहुल भट्ट ने 11-11 रनों का योगदान दिया। परिचालन विभाग की ओर से आशीष सिंह ने 2 विकेट हासिल किए, जबकि गोविंदा, रामप्रवेश, राहुल एवं मनीष कुमार को एक-एक विकेट मिला।लक्ष्य का पीछा करते हुए परिचालन विभाग की शुरुआत कमजोर रही और 50 के भीतर पाँच विकेट गिर गए। इसके बावजूद कार्मिक विभाग की कमजोर फील्डिंग का फायदा उठाते हुए परिचालन विभाग ने 18.3 ओवर में 6 विकेट पर 140 रन बनाकर मैच चार विकेट से जीत लिया। परिचालन विभाग की ओर से रामप्रवेश यादव ने 18 गेंदों पर 34 रन (6 चौके, 1 छक्का), आशीष कुमार ने 36 गेंदों पर 33 रन तथा गौरव कुमार ने 33 गेंदों पर 31 रन बनाए। कार्मिक विभाग की ओर से भृगेन्द्र सिंह ने 3 विकेट तथा सुनील ने 2 विकेट लिए। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए परिचालन विभाग के रामप्रवेश यादव को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया, जिन्हें पुरस्कार वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर प्रथम रजत प्रिय द्वारा प्रदान किया गया प्रतियोगिता का अगला मैच परिचालन विभाग और विद्युत लोको शेड के बीच खेला जाएगा।

error: Content is protected !!