डीएवी पीजी कॉलेज में दिव्यांग कमेटी द्वारा नेत्र परीक्षण शिविर किया आयोजन

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
वाराणसी संवाददाता।

डीएवी पीजी कॉलेज में आइक्यूएसी के तत्वावधान में दिव्यांग कमेटी द्वारा नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। काशिका फाउंडेशन के सहयोग से लगे इस शिविर में वाराणसी आई बैंक सोसाइटी, साह हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने 100 से अधिक छात्र – छात्राओं का नेत्र परीक्षण कर उन्हें परामर्श भी दिया। इस अवसर पर डॉ. ऋषभ साह ने कहा कि आँखे ईश्वर का दिया हुआ अनमोल वरदान है, जिसकी देखभाल करना हमारी जिम्मेवारी है। आँखों की सुरक्षा के लिए हमे सबसे पहले अपनी जीवनशैली और खानपान को सुधारना होगा। मोबाइल या लैपटॉप पर स्क्रीन टाइम कम करें, पीले फल और हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन बढ़ाये। सुबह की धूप आँखों के लिए वरदान होती है। डॉ. अजय मौर्या ने कहा कि कम उम्र में बच्चे अपने खानपान पर ध्यान नही देते जिसके कारण बीपी, एनीमिया और थायरॉइड जैसे बीमारियों के शिकार हो जाते है। अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य प्रो. मिश्रीलाल ने कहा कि दिव्यांगता कोई अभिशाप नही है, इसको लेकर नर्वस होने की आवश्यकता नही है, अपने मनोबल को ऊँचा रखतें हुए आगे बढ़ने की प्रेरणा लेते रहे।महाविद्यालय के प्रबंधक अजीत कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी। संयोजन डॉ. तरु सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन मितिन आहूजा ने दिया। श्राबोनी, नैमिष और प्रणव आदि ने सहयोग किया। काशिका फाउंडेशन के एक दर्जन स्वयंसेवकों ने सहयोग किया।

error: Content is protected !!