आपकी खबरें न्यूज,
वाराणसी संवाददाता।
सेवापुरी क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय देहली विनायक में कार्यरत सहायक अध्यापक और प्रधानाध्यापक के बीच विवाद की स्थिति पैदा हो गई है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने आरोप लगाया है कि सहायक अध्यापक सत्य प्रकाश पांडेय शासन की मनसा के अनुरूप किए जा रहे एसएआर फॉर्म कलेक्शन कार्य में सहयोग नहीं कर रहे हैं। वे बगैर सूचना के विद्यालय से चले गये जिससे शैक्षिक गतिविधियों के साथ एसआईआर का कार्य प्रभावित हो रहा है। प्रधानाध्यापक ने बताया कि कई बार मौखिक रूप से कार्यों के लिए कहा गया, लेकिन सहायक अध्यापक द्वारा संतोषजनक सहयोग नहीं मिला। वही परिसर में लगे झूले पर झूला झूलते नजर आये मामले को गंभीर मानते हुए प्रधानाध्यापक ने इसकी लिखित शिकायत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से की है।
