बाइक सवार बदमाशों ने 35 हजार रुपए और सोने की सिकड़ी, घड़ी से भरा बैग छीनकर भागे

Spread the love

आपकी खबरें न्यूज,
वाराणसी संवाददाता।

राजकुमार सिंह पुत्र स्व० राम अवध सिंह निवासी राजेन्द्र विहार कालोनी नेवादा सुन्दरपुर वाराणसी ने बताया वह अपनी पत्नी गीता सिंह के साथ वेल्थरा रोड से इंटर सिटी ट्रेन से वाराणसी सिटी स्टेशन पर उतरा, उसके बाद आटो से अपने निवास राजेन्द्र विहार कालोनी के लिए चला। रास्ते में सनबीम स्कूल लहरतारा और मडुआडीह के बीच में दो बाइक सवारों ने मेरी पत्नी गीता सिंह के हाथ से आसमानी रंग का वैग छीन कर भाग गये। बैंग में 35000/- कैश, एक सोने की चेन लगभग 2 भरी, दो मोबाइल, घर की चाभियाँ, चश्मा आदि था। चेन में लाकेट सोने का भी लगा था। राज कुमार सिंह शिक्षा थाने पर दो बदमाशो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।

error: Content is protected !!