
आपकी खबरें न्यूज,
फतेहपुर संवाददाता।
धाता ब्लॉक में सोमवार को SIR 2025 PDA प्रहरी निर्वाचन नियमावली के तहत विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण एवं जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आगामी चुनावों को देखते हुए समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को निर्वाचन नियमावली एवं मतदाता सत्यापन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पूर्व डीआईजी एवं सपा नेता रामतीर्थ परमहंस, SIR प्रभारी एवं फूलपुर लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी अमरनाथ मौर्य, तथा कई नेताओं की मौजूदगी रही। धाता ब्लॉक पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने अमरनाथ मौर्य का स्वागत किया। बैठक का संचालन विधानसभा अध्यक्ष डॉ. अफसर अली के नेतृत्व में किया गया जिसमें बीएलए, ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के दौरान नेताओं ने कहा कि हर कार्यकर्ता को घर-घर जाकर मतदाता सूची, सत्यापन और SIR नियमावली की जानकारी जनता तक पहुंचाने की जिम्मेदारी निभानी चाहिए। SIR प्रभारी अमरनाथ मौर्य ने कहा कि वे स्वयं आगामी दिनों में गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद करेंगे और निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी मताधिकार की विशेष समीक्षा और जागरूकता अभियान को पूरी संवेदनशीलता और पारदर्शिता के साथ पूरा करेगी। कार्यक्रम में समाज वादी पार्टी की महिला जिला अध्यक्ष पूर्व प्रत्याशी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष संगीता राज पासी, रत्नेश रत्ना सहित कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


