
आपकी खबरें न्यूज,
बिन्दकी फतेहपुर संवाददाता।
समाजवादी पार्टी के संस्थापक भारत देश के पूर्व रक्षा मंत्री तथा तीन बार रह चुके उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई गई। इस मौके पर मौजूद लोगों ने मुलायम सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण करके फूलों की वर्षा किया। एक दूसरे को लड्डू खिलाए गए। तथा उनके व्यक्तित्व तथा कृतित्व पर चर्चा भी की गई कहा गया कि मुलायम सिंह यादव ने सारा जीवन दलितों पिछड़ों तथा गरीबों को न्याय दिलाने में लगा दिया उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। नगर के ललौली रोड स्थित समाजवादी पार्टी के फतेहपुर के सांसद नरेश उत्तम पटेल के कैंप कार्यालय में शनिवार की दोपहर करीब 12:00 से समाजवादी पार्टी के संस्थापक व भारत के पूर्व रक्षा मंत्री तथा उत्तर प्रदेश के तीन बार रह चुके मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती मनाई गई, इस मौके पर मुलायम सिंह यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर एक दूसरे को मिठाई खिलाई गई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद समाजवादी पार्टी के सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव तथा कुर्मी क्षत्रिय महासभा के जिला अध्यक्ष फौजी धर्म पाल सिंह पटेल ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने पूरा जीवन दलितों पिछड़ों तथा गरीबों के उत्थान के लिए लगा दिया जब वह रक्षा मंत्री थे तभी उन्होंने ऐलान किया था कि हमारे देश की रक्षा करने वाले जो सैनिक शहीद होंगे उनका पार्थिव शरीर उनके घर पहुंचा जाएगा इसके पहले ऐसी व्यवस्था नहीं थी सैनिकों के शहीद होने पर केवल सैनिक के कपड़े घर भेजे जाते थे और परिवार के लोग कपड़ों से ही सैनिक का अंतिम संस्कार कर देते थे ऐसी स्थिति में मुलायम सिंह यादव को हमेशा हमेशा याद किया जाएगा। उन्हें कभी बुलाया नहीं जा सकता है। इस मौके पर सुख निधान सिंह पटेल, एडवोकेट कृष्ण गोपाल वर्मा विपिन पासवान प्रमोद पासवान अमर सिंह यादव मुलायम सिंह, देव पटेल, अनीस अहमद रामकृष्ण पाल सूरज यादव त्रिलोकी पटेल अतर सिंह पटेल दयाराम निषाद प्रिंस यादव बृजमोहन निषाद शिव प्रसाद निषाद आदि लोग मौजूद रहे।


