
आपकी खबरें न्यूज,
भिटौरा फतेहपुर संवाददाता।
जिला गंगा समिति, नमामि गंगे एव गंगा बचाओ सेवा समिति द्वारा अमावस्या पर ओम घाट में गंगा आरती का आयोजन किया गया। जिसमें गंगा घाट की सफाई कर स्वच्छता का संकल्प लिया गया। गंगा बचाओ सेवा समिति के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र शरन सिंपल द्वारा आयोजित गंगा आरती में भक्तों ने दीपदान किया। संत वासुदेव बाबा ने कहा कि हम सब का दायित्व है मां गंगा को अविरल व निर्मल बनाए रखना। संत गणेशानन्द बाबा ने कहा कि गंगा नदी को गंदा न करें। अंत मे डीपीओ ज्ञान तिवारी ने गंगा आरती में शामिल होने पहुंचे गंगा भक्तों को स्वच्छता का संकल्प दिलाया गया। इस मौके पर गायत्री परिवार के डॉ आर.पी दीक्षित, रवींद्रसिंह, आशीष गुप्ता, श्रीमती प्रज्ञा गुप्ता, उदय नाथ सिंह,
अशोक कुमार वीरेंद्र साहू, सुरेंद्र पाठक, प्रांशु रस्तोगी, विवेक दुबे अंश तिवारी, माधव दीक्षित, अहम शर्मा, सुमित दीक्षित, शिवम मिश्रा आर्यन मिश्रा मौजूद रहे।

